T20 World Cup: 1 छक्का और बन जाएगा इतिहास! WI-SA के मुकाबले में शिमरोन हेटमायर पर रहेंगी सबकी निगाहें

इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर नजर रहेगी। हेटमायर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के दहलीज पर खड़े हैं।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का सुपर-8 मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज कर दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह को निश्चित करना चाहेंगी। सुपर-8 के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को और वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराया था।

इस मैच में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर नजर रहेगी। हेटमायर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के दहलीज पर खड़े हैं।

हेटमायर का इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। वेस्टइंडीज के अब तक के सफर में उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने अहम योगदान दिया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हेटमायर ने 34 गेंदों पर 7 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 85 रन की पारी खेली थी।

हेटमायर इस विश्व कप में 5 पारियों में 17 छक्के लगा चुके हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में बाएं हाथ का यह बल्लेबाज एक और छक्का लगाने में कामयाब रहता है तो टी20 विश्व कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में उनका नाम दर्ज हो जाएगा।

फिलहाल हेटमायर हमवतन निकोलस पूरन के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। पूरन ने टी20 विश्व कप 2024 में 17 छक्के लगाए थे। इसके बाद क्रिस गेल का स्थान है। गेल ने 2012 में 16 छक्के लगाए थे। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने भी टी20 विश्व कप 2024 में 16 छक्के लगाए थे।

29 साल के हेटमायर विश्व कप के 5 मैचों की 5 पारियों में 54.75 की शानदार औसत और 185.59 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 219 रन बना चुके हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं।

हेटमायर को मौजूदा समय में टी20 फॉर्मेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वह दुनिया की हर बड़ी टी20 लीग में खेलते हैं। वेस्टइंडीज के लिए अब तक 80 टी20 मैचों की 70 पारियों में 1,564 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक आए हैं। हेटमायर ने टी20 में कुल 97 छक्के लगाए हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह तीन छक्के लगाने में सफल रहते हैं, तो वेस्टइंडीज की तरफ से इस फॉर्मेट में 100 छक्के लगाने वाले वेस्टइंडीज के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia