क्रिकेट जगत के लिए बेहद बुरी खबर! ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र दिल का दौरा पड़ने से निधन

क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वार्न की निधन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में 'संदिग्ध दिल का दौरा' से निधन हो गया है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज शेन वॉर्न की निधन की खबरें आ रही है। बताया जा रहा है कि शेन वार्न का 52 साल की उम्र में 'संदिग्ध दिल का दौरा' से निधन हो गया है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने ये खबर दी है।

क्रिकेट के महान खिलाड़ी शेन वॉर्न को कलाई का जादूगर कहा जाता था। शेन वॉर्न की एक गेंद जिसपर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाड़ी माइक गेटिंग को बोल्ड किया था, उस गेंद को इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंद करार दिया गया। दरअसल 1993 के एशेज सीरीज के दौरान मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में माइक गेटिंग के खिलाफ शेन वॉर्न गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने एक ऐसी गेंद डाली जो लेग स्टंप से बाहर थी, लेकिन इतनी स्पिन हुई की अंत में विकेट से जा लगी। इस गेंद के बाद से ही वॉर्न दुनिया में मशहूर हो गए। वॉर्न ने अपने 145 मैचों के टेस्ट करियर में 708 विकेट चटकाए, जो मुथैया मुरलीधरन (800 विकेट) के बाद टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक है।


वार्न की प्रबंधन द्वारा फॉक्स न्यूज को दिए गए एक बयान के अनुसार, थाईलैंड में एक संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। बयान में कहा गया है, "वार्न अपने विला में बेहोश पाए गए और तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें होश में नहीं लाया जा सका।"

उन्होंने आगे कहा, "परिवार इस समय कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं और वह इस खबर से सदमे में हैं।" संभवत: सर्वकालिक महान लेग स्पिनर वार्न ने 1992 और 2007 के बीच अपने 15 साल के करियर में 708 टेस्ट विकेट लिए।

वॉर्न ने 1992 में सिडनी में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और इसके बाद अगले साल मार्च में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया। विजडन की सेंचुरी के पांच क्रिकेटरों में से एक चुने गए वार्न ने अपने वनडे करियर का अंत 293 विकेट के साथ किया। उन्होंने 1999 में ऑस्ट्रेलिया की एकदिवसीय विश्व कप जीत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 04 Mar 2022, 7:54 PM