बिशन सिंह बेदी ने कोहली को बताया आधा कप्तान, बोले- धोनी के बिना मैदान में टीम नहीं संभाल पाते विराट

पूर्व क्रिकेट कप्तान और अपने जमाने के मशहूर स्पिन गेंदबाज़ बिशन सिंह ने बेदी ने विराट कोहली को आधा कप्तान करार दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि एम एस धोनी के बिना मैदान में टीम नहीं संभाल पाते हैं विराट कोहली।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images
user

नवजीवन डेस्क

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर पूर्व भारतीय स्पिनर और कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भी विराट कोहली की कप्तानी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवें और आखिरी वनडे मैच से पहले पूर्व भारतीय दिग्गज बिशन सिंह बेदी ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बिशन सिंह बेदी ने कहा कि, महेंद्र सिंह धोनी टीम के आधे कप्तान हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में असहज नजर आ रहे थे।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी को अंतिम दो वनडे के लिये विश्राम देने का फैसला लिया था। ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली वनडे में भारत के बड़े स्कोर (358) के बावजूद उन्हें मात दे दी और सीरीज अब 2-2 से बराबर है।

बिशन सिंह बेदी ने इसी पर सवाल उठाया कि आखिर उन्हें रेस्ट देने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सही है कि धोनी युवा नहीं रह गए हैं, लेकिन मैदान में कप्तान को उनकी जरूरत होती है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Mar 2019, 12:46 AM