टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली  

भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लुकाछुपी में अपने ही साथी रोहित शर्मा से आगे निकल गए हैं।

फोटो : BCCI
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

मोहाली के आई एस बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रनों की पारी खेल रोहित को पीछे कर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का तमगा हासिल किया।


रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच हालांकि सिर्फ सात रनों का अंतर है। कोहली के अब 2441 रन हो गए हैं जबकि रोहित के 2434 रन हैं। रोहित ने 97 टी-20 मैचों में 32.45 की औसत से इतने रन बनाए हैं। टी-20 में रोहित के नाम चार शतक और 17 अर्धशतक हैं। कोहली ने 71 मैचों में रोहित को पीछे छोड़ा है। टी-20 में इस दिग्गज बल्लेबाज का औसत 50.85 का है। कोहली के नाम हालांकि टी-20 में अंतर्राष्ट्रीय शतक नहीं है लेकिन उन्होंने 22 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिनके नाम 2283 रन हैं।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia