अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने खोला दिल, सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटाते आए नजर

विराट ने जन्मदिन की बधाई देने के साथ सोशल मीडिया पर अनुष्का की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनके कैप्शन में कोहली ने अनुष्का को अपना सबकुछ बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कोहली की पोस्ट पर अनुष्का ने भी इमोजी के जरिये एक प्यार भरा जवाब दिया है।

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने खोला दिल
अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने खोला दिल
user

नवजीवन डेस्क

आईपीएल 2023 के खुमार के बीच टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया के जरिये खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही विराट कोहली पत्नी अनुष्का पर दिल खोलकर प्यार लुटाते नजर आए।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर विराट ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही सोशल मीडिया पर अनुष्का की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ कोहली ने कैप्शन में अनुष्का को अपना सबकुछ बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। कोहली की पोस्ट पर अनुष्का ने भी इमोजी के जरिये एक प्यार भरा जवाब दिया है।


विराट और अनुष्का के पोस्ट पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। देखते ही देखते पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। एक फैन ने लिखा, “इतना प्यारा.. सबसे स्वाभाविक अभिनेत्रियों में से एक को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” एक ने कमेंट में लिखा, “हर कोई इस तरह के प्यार का हकदार है।” एक और फैन ने लिखा, “हे भगवान, क्यूटनेस ओवरलोडेड।”

गौरतलब है कि विराट कोहली इस समय आईपीएल 2023 में व्यस्त हैं। कोहली लगातार अपने प्रदर्शन से आईपीएल में छाए हुए हैं। कई मैच में अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में उनकी चीयर करते नजर आई हैं। वहीं अनुष्का की बात करें तो वह जल्द ही ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आएंगी। यह बेटी के जन्म के बाद उनकी पहली फिल्म है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia