दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन पर बिहार के 22 साल के CISF जवान ने की खुदकुशी, दिसंबर में होने वाली थी उसकी शादी

सीआईएसएफ का जवान बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। 2021 में वह सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती वेलकम मेट्रो स्टेशन पर थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के वेलकम मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ के जवान ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि 22 साल के जवान ने शौचालय के अंदर अपनी सर्विस राइफल से खुद को कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। यह घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस के अनुसार, रात करीब आठ बजे मेट्रो स्टेशन के ‘वॉशरूम’ से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना मिलने के बाद शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


जवान का नाम अजय था। वह बिहार के रोहतास जिले का रहने वाला था। 2021 में सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। उसकी तैनाती वेलकम मेट्रो स्टेशन पर थी। करीब 5 महीने पहले ट्रेनिंग लेने के बाद वह यहां आया था। जवान की इसी साल दिसंबर में शादी होने वाली थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जवान के फोन डिटेल को खंगाल रही है। आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia