शाहीन बाग में अलग-अलग जगहों से मिले 3 शव, आज होगा शवों का पोस्टमॉर्टम, खुलेंगे राज?

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने यह जानकारी शुक्रवार को देर रात दी। उन्होंने कहा कि शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। दूसरा शव शाम में और तीसरा शव देर रात को मिला। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। तीनों ही मामलों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, तीनों ही मामलों में फिलहाल कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आई है। शवों का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया जाएगा।

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने यह जानकारी शुक्रवार को देर रात दी। उन्होंने कहा, “शव मिलने का पहला मामला दोपहर बाद करीब 12 बजकर 4 मिनट पर संज्ञान में आया। मृतक की उम्र करीब 35 साल है। यह शव यमुना नदी के किनारे पर तैर रहा था। छानबीन के बाद शव की पहचान अशोक नगर दिल्ली निवासी मदन थापा पुत्र मनवीर थापा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पता चला है कि मदन थापा की गुमशुदगी हरि नगर थाने में 3 फरवरी 2020 को दर्ज कराई गयी थी। शव के ऊपर चोट का कोई निशान नहीं पाया गया है।”


दूसरे मामले में एक शव दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे मिला। मृतक की अनुमानित उम्र 40 साल है। शव की शुक्रवार देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पहचान और फिर पोस्टमॉर्टम के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह शव मदर डेयरी के पीछे नाले के पास शाहीन बाग एफ ब्लॉक में मिला। एक अन्य शव भी इस इलाके में मिला। इस तीसरे शव की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 07 Mar 2020, 8:59 AM