लखनऊ में एक दिन में महिला से तीन जगह पर तीन बार हैवानियत, यूपी चुनाव नतीजे आते ही दहली राजधानी

राजधानी के परिवर्तन चौक के पास एक महिला के बेहोशी की हालत में पड़े होने की खबर हजरतगंज पुलिस को मिली थी। पुलिस महिला को बरामद कर क्वीन मैरी अस्पताल ले गई, जहां उसके साथ रेप का मामला सामने आया। जिसे बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

फोटोः IANS
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश चुनाव के नतीजे आते ही राजधानी लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला के साथ एक दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन अलग-अलग पुरुषों द्वारा तीन बार दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है, जबकि दो का पता नहीं चला है।

पुलिस ने 25 वर्षीय शबाब आलम को गिरफ्तार किया है, जिसने पहली बार महिला से दुष्कर्म किया और उसे चारबाग के पास छोड़ दिया था। दूसरी बार, उसके साथ रिवरफ्रंट पर दुष्कर्म किया गया और बाद में एक अन्य व्यक्ति ने उसे उठा लिया, जिसने उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया। अन्य दो कथित बलात्कारियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।


गौरतलब है कि राजधानी के परिवर्तन चौक के पास एक महिला के बेहोशी की हालत में पड़े होने की शिकायत हजरतगंज पुलिस को मिली थी। पुलिस महिला को बरामद कर क्वीन मैरी अस्पताल ले गई, जहां उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। जिसे बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हजरतगंज के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि हमने सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी शबाब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है। शुरुआती जांच में तीनों आरोपी का आपस में कोई संबंध नहीं होने का पता चला है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia