ग्वालियर में एक ही परिवार के तीन सदस्य फांसी के फंदे से लटके मिले, हत्या या आत्महत्या के जाल में उलझी पुलिस

घटना को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि दो की पहले हत्या की गई और उसके बाद फांसी के फंदे पर लटक कर परिवार के किसी एक सदस्य ने आत्महत्या कर ली है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी विवाद में तीनों की हत्या की गई है।

ग्वालियर में एक ही परिवार के तीन सदस्य फांसी के फंदे से लटके मिले
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक परिवार के तीन सदस्यों के शव घर में फांसी के फंदे से लटके मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है। पुलिस को घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही एंगल से इस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके के एक मकान में जितेंद्र, उनकी पत्नी त्रिवेणी और बेटे अचल के शव रविवार की सुबह फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। बीते दो दिनों से उनके मकान के दरवाजे बंद थे और मकान से दुर्गंध आने पर ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान के अंदर जाकर देखा तो पति-पत्नी और बेटे तीनों के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। पुलिस ने तीनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मकान की सघन तलाशी ली। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस इस मामले की जांच में लगी हुई है। इस घटना को लेकर आसपास तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि तीनों की पहले हत्या की गई होगी और उसके बाद फांसी के फंदे पर लटक कर परिवार के किसी एक सदस्य ने आत्महत्या कर ली है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी विवाद में तीनों की हत्या की गई है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia