जालंधर में अर्जुन पुरस्कार विजेता DSP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने वाहन से टक्कर की जताई आशंका

पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने बताया कि दलबीर सिंह देयोल शनिवार शाम को नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले थे। रविवार देर रात सिंह को उनके परिचितों द्वारा छोड़ने के बाद एक वाहन ने टक्कर मार दी। उनका शव यहां बस्ती बावा खेल के पास मिला।

जालंधर में अर्जुन पुरस्कार विजेता DSP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
जालंधर में अर्जुन पुरस्कार विजेता DSP की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
user

नवजीवन डेस्क

पंजाब के जालंधर में सोमवार को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता वेटलिफ्टर और पंजाब पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह देयोल रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। नए साल का जश्म मनाने निकले दलबीर सिंह देयोल का शव बस्ती बावा खेल के पास पड़ा मिला।

पुलिस आयुक्त स्वप्न शर्मा ने मीडिया को बताया कि दलबीर सिंह देयोल पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात थे। वह शनिवार शाम नए साल का जश्न मनाने के लिए निकले थे। रविवार देर रात सिंह को उनके परिचितों द्वारा छोड़ने के बाद एक वाहन ने टक्कर मार दी। उनका शव यहां बस्ती बावा खेल के पास मिला।


देयोल ने एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2000 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 16 दिसंबर को उन्‍होंने जालंधर के बस्ती इब्राहिम खान गांव के निवासियों के साथ झगड़े के बाद नशे की हालत में गोलीबारी की थी, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से उनके शराब पीने पर आपत्ति जताई थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia