निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मर्डर के बाद कार में शव रखकर 40 KM तक दिल्ली की सड़कों पर घूमता रहा साहिल और फिर...

दिल्ली पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद साहिल ने घर वालों की पसंद से शादी कर ली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में निक्की हत्याकांड में आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में साहिल में कई राज उगले हैं। यह बात सामने आई है कि साहिल की शादी की सूचना मिलने के बाद निक्की और सालिह का झगड़ा हुआ था। साहिल ने निक्की को फोन कर घूमने के लिए बुलाया था। रास्ते में कार में ही साहिल ने निक्की की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद सालिहल निक्की की लाश को ड्राइवर की अगली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक घूमता रहा।

दिल्ली पुलिस ने 26 साल के साहिल गहलोत को प्रेमिका निक्की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साहिल ने निक्की की कार में गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद साहिल ने घर वालों की पसंद से शादी कर ली। निक्की के हत्या के चार दिन बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है।

पूरा मामला क्या है?

आरोपी साहिल गहलोत दिल्ली के नजफगढ़ के मित्रांव गांव का रहने वाला है। साल 2018 में हरियाणा के झज्जर की रहने वाली निक्की यादव से उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों उत्तम नगर में कोचिंग में साथ पढ़ते थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। सब कुछ ठीक चल रहा था। बताया जा रहा है कि दिक्कत पिछले साल से शुरू हुई, जब साहिल के परिजन उसके ऊपर शादी करने के लिए दबाव डालने लगे।

बताया जा रहा है कि साहिल परिजनों की मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हो गया। उसने बीती 9 फरवरी को  इंगेजमेंट की। शादी की तारीख 10 फरवरी तय की गई। जैसे ही साहिल की इंगेजमेंट की खबर निक्की को लगी, उसकी इस बात को लेकर साहिल से झगड़ा हुआ। ऐसा दावा किया जा रहा है कि निक्की को फोन कर साहिल ने घूमने के लिए बुलाया। 9 दिसंबर की रात साहिल निक्की के फ्लैट पर पहुंचा और निक्की को अपनी कार में बैठाया। कार में दोनों के बीच झगड़ा हुआ। निक्की, साहिल से दूसरी लड़की से शादी करने के लिए मना कर रही थी। साहिल ने कार के अंदर ही निक्की की हत्या कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास कर दी। हत्या के बाद निक्की के शव को बगल वाली सीट पर रखकर 40 किलोमीटर तक दिल्ली की सड़कों पर घुमाता रहा। इसके बाद वह शव को लेकर मित्राऊ गांव में अपने ढाबे पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि यह ढाबा काफी दिनों से बंद पड़ा था। उसने इसी ढाबे में फ्रिज में निक्की के शव को छिपा दिया।


निक्की की हत्या कर साहिल ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

साहिल ने निक्की की हत्या के बाद 10 फरवरी को दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। साहिल ने चार दिनों तक निक्की के शव को फ्रिज में छिपाए रखा। वहीं, जब तीन-चार दिन तक निक्की के परिजनों की उससे बात नहीं हुई, तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपने एक जानने वाले पुलिसकर्मी को पूरे मामले की जानकारी दी। निक्की के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया, तो ढाबे का लोकेशन मिला। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद कर लिया। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में साहिल ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

निक्की के पिता बोले- मेरी बेटी को मिले न्याय

निक्की यादव के पिता सुनील यादव ने बताया कि हमें घटना के बारे में कल सुबह पता चला। मेरी बेटी से साथ अन्याय हुआ है। मैं चाहता हूं कि उसे मौत की सजा मिले। निक्की यादव के शव को दिल्ली के राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल से दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया जा रहा है। निक्की के पिता सुनील ने कहा, "शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा, इसलिए इसमें समय लग रहा है।"

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 15 Feb 2023, 12:15 PM