भोपाल के पॉश एरिया में हुई चोरी में बड़ा खुलासा, एक करोड़ की नहीं बल्कि इतने लाख की हुई थी लूट

पीड़ित परिवार ने पहले करीबन एक करोड़ की लूट की बात कही थी। लुटेरे सिर्फ 6 लाख और दो अंगूठियां ही लूट कर ले गए थे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में लूट का मामला सामने आया है। बुधवार की रात को तीन बदमाश भोपाल के पॉश एरिया अरेरा कॉलोनी में सराफा व्यापारी के घर पर धावा बोला। लूट की घटना में अब एक और बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पीड़ित परिवार ने पहले करीबन एक करोड़ की लूट की बात कही थी जो कि झूठ निकली। व्यापारी के घर एक करोड़ नहीं सिर्फ 6 लाख की लूट हुई है।

पीड़ित परिवार ने पहले करीबन एक करोड़ की लूट की बात कही थी। लुटेरे सिर्फ 6 लाख और दो अंगूठियां ही लूट कर ले गए थे। पीड़ित परिवार शहर का जाना-माना ज्वेलर्स है। व्यापारी के घर में ही गोल्ड रखा था। लेकिन लुटेरे नहीं लूट सके थे इतना पैसा। परिवार ने गलत जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया था।


पकड़ा गया एक लुटेरा देवानंद निगरानीशुदा बदमाश है। पकड़े गए लुटेरे देवानंद की मां बेबी भी जानी-मानी महिला बदमाश है। 15 दिन पहले ही नगर निगम ने देवानंद की पान की गुमटी हटवाई थी। गुमटी हटाने के बाद देवानंद ने अपने चचेरे भाइयों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। पीड़ित परिवार के नौकरों का गुमटी में आना जाना था। बातों बातों में उन्हीं से आरोपियों को घर में कैश और जेवर रखे होने की जानकारी मिली थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia