बिहार: सड़क पर चलती महिलाओं-लड़कियों में 'सीरियल किसर' का खौफ! वो अचानक आता है और चूमकर हो जाता है फरार

बिहार की जमुई पुलिस 'सीरियल किसर' की तलाश में जुटी हुई है। ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जब एक महिला सदर अस्पताल परिसर के अंदर सेल फोन पर बात कर रही थी और 'सीरियल किसर' पीछे से आया, उसे जबरन चूमा और फरार हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के जमुई में सड़क पर चलने वाली महिलाओं और लड़कियों को एक डर सता रहा है। यह डर उस 'सीरियल किसर' का है, जिसने आतंक मचा रहा है। यह 'सीरियल किसर' जैसे सड़क पर अंजान महिलाओं और लड़कियों को देखता है, चूमकर फरार हो जाता है।

बिहार की जमुई पुलिस 'सीरियल किसर' की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसी ही एक घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जब एक महिला सदर अस्पताल परिसर के अंदर सेल फोन पर बात कर रही थी और 'सीरियल किसर' पीछे से आया, उसे जबरन चूमा और फरार हो गया।


घटना से जिले में सनसनी फैल गई है। कुछ अन्य लड़कियां भी कथित तौर पर इस तरह की घटना की शिकार हुई थीं। जिला पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। नगर थाने में महिला की अस्मिता भंग करने का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 14 Mar 2023, 9:37 AM