बिहार: वर्चस्व को लेकर 2 गुटों में फायरिंग, 20 से 25 राउंड चली गोलियां, 1 की मौत, 5 लोग घायल

पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंउ गोलियां चली है, जिसमें जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव के सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

बिहार के मुंगेर जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो गुटों में जमकर चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में बिहार पुलिस का एक जवान और एम महिला भी शामिल है। घायल पुलिस का जवान छुट्टी में घर आया था। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि संदलपुर में निराला यादव और जीतू यादव के बीच वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद है। बुधवार की रात संदलपुर निवासी जीतू यादव के घर सगाई का आयोजन किया गया था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए और मामला गोलीबारी तक पहुंच गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ओर से करीब 20 से 25 राउंउ गोलियां चली है, जिसमें जीतू यादव पक्ष के राजीव यादव के सिर पर गोली लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में अरविंद यादव भी शामिल हैं, जो बिहार पुलिस के जवान है और छुट्टी में घर आए हुए थे। घटना की सूचना के बाद कोतवाली और कासिम बाजार पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के अधिकारी प्रथम ²ष्टया पुराने विवाद में गोलीबारी की बात कह रहे हैं। अधिकारी का कहना है कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia