यूपी के बाराबंकी में जल्लाद भाई ने पहले बहन का सिर काटा, फिर सड़क पर लेकर घूमता रहा, हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मिठवारा गांव में रियाज नामक युवक ने अपनी सगी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। उसकी बहन गांव के लड़के के साथ भाग गई थी। इसमें उसके पिता के द्वारा केस किया गया था। लड़की से नाराजगी के कारण भाई ने गला काटा है।

बाराबंकी में भाई ने पहले बहन का सिर काटा, फिर सड़क पर लेकर घूमता रहा
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

एक दिल दहला देने वाली घटना में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने अपनी बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया और कटा हुआ सिर लेकर देर तक सड़क पर घूमता रहा। ग्रामीणों ने उसे देखा तो पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मृतका के शव को भी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घटना मिठवारा गांव की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि बाराबंकी के थाना फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मिठवारा में रियाज नामक युवक ने अपनी सगी बहन की गला काटकर हत्या कर दी। उसकी बहन गांव के लड़के के साथ भाग गई थी। इसमें उसके पिता के द्वारा मुकदमा लिखाया गया था। लड़की से नाराजगी के कारण भाई ने गला काटा है। उसे गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


पड़ोसियों ने बताया कि रियाज का अपनी बहन आसिफा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई। कुछ देर रुकने के बाद वह घर से बाहर निकल गया। उसके बाद जब वह वापस आया तो अपनी बहन से कपड़े धोने के लिए बोला। रियाज की बहन कपड़े धोने के लिए घर से बाहर निकली और पानी भरने लगी। उस वक्त रियाज पीछे से आया और बहन पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। रियाज तब तक चापड़ से गले पर मारता रहा जब तक कि गर्दन अलग नहीं हो गई।

शुक्रवार दोपहर को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बहन का कटा हुआ सिर हाथ में उठाया और थाने की ओर जाने लगा। आसपास के लोगों ने जब कटे सिर के साथ उसको घर से बाहर जाते देखा तो वह कांप गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सिर हाथ में लेकर वह गांव में करीब 800 मीटर तक घूमता रहा। इसी दौरान पहुंची पुलिस ने रियाज को रास्ते से ही गिरफ्तार कर लिया। 


पड़ोसियों ने बताया कि रियाज की बहन गांव के अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। 29 मई को परिवार के लोगों ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने युवक और युवती दोनों को गांव के बाहर से पकड़ लिया था। युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं, लड़की को परिवार वालों को सौंप दिया गया था। उनका कहना है कि इसे लेकर घर में बहुत झगड़ा हुआ था। इसके बाद रियाज अपनी बहन को पसंद नहीं करता था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia