दिल्ली के भजनपुरा में ‘बुरारी कांड’! घर में मिले एक ही परिवार के 5 शव, इलाके में दहशत
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार दोपहर एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। शुरूआती जांच में पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

दिल्ली के भजनपुरा में बुरारी कांड जैसा मामला सामने आया है। भजनपुरा इलाके के सी ब्लॉक में एक घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने की खबर है। पुलिस के अनुसार, यह परिवार कुछ समय पहले ही इस मकान में किराए पर रहने के लिए आया था। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी व तीन बच्चे मकान में रह रहे थे। इस मकान में शंभूनाथ, उसकी पत्नी सुनीता, बेटी कविता, बेटा सचिन और एक छोटा बेटा साथ में रहते थे।
पुलिस ने बताया कि मकान का ताला बाहर से लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई। खबरों के मुताबिक, शवों को क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया गया। इस घटना के सामने आने से आपसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का लग रहा है।
गौरतलब है कि साल 2019 में दिल्ली के बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। सभी के शव घर में लटके मिले थे। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष शामिल थे।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 12 Feb 2020, 3:41 PM
