बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, महिला से गैंगरेप कर दरिंदों ने किए रूह कंपाने वाले काम, बच्चे संग बांध नदी में फेंका
बिहार के बक्सर में दिल को दहलाने वाली एक खौफनाक घटना हुई है। अपने पांच साल के बच्चे के साथ बैंक जा रही एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं गैंगरेप करने के बाद महिला को उसके बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया गया।

बिहार के बक्सर में दिल को दहलाने वाली एक खौफनाक घटना हुई है। घटना ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया है। घटना बक्सर जिले के मुरार थाने के ओझा बराव गांग की है, जहां अपने पांच साल के बच्चे के साथ बैंक जा रही एक महिला को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं गैंगरेप करने के बाद महिला को उसके बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने बताया कि, बक्सर के ओझा बरौन गाँव में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और फिर उसके बच्चे के साथ नदी में फेंक दिया गया। बाद में बच्चे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि, महिला की मेडिकल जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया गया है।
बक्सर जिले के एक गांव की महिला अपने पांच साल के बेटे के साथ मुरार थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बैंक में रुपये जमा करने जा रही थी। इसी बीच सुनसान जगह देखकर युवकों ने महिला को घेर लिया और उसके बेटे को अपने कब्जे में ले लिया। फिर महिला के साथ गैंगरप कर उसके बच्चे के साथ बांधकर नदी में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। महिला के आरोप के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आज तक की खबर के मुताबिक पीड़िता के पिता ने बताया है कि, घटना की शिकार हुई महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और फिर अगवा कर पहले गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। फिर महिला को बच्चे के साथ बांध कर नदी में फेंक दिया।
पिता की माने तो जब उसकी चिल्लाने की आवाज आई तो लोग बचाने के लिए कूद पड़े। लड़की को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन बच्चे की मौत ही चुकी थी। बहरहाल अभी महिला का इलाज अभी सदर हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 11 Oct 2020, 7:46 PM
