देश के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर हो रही थी जासूसी, 11 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

आरोपियों ने देशभर में 9 संवेदनशील जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह नेटवर्क न सिर्फ जासूसी कर रहा था, बल्कि आतंकी गतिविधियों और हथियार तस्करी से भी जुड़ा था।

देश के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर हो रही थी जासूसी, 11 लोग गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार
i
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली पुलिस ने देश के संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस जासूसी कांड का लिंक पाकिस्तान और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा बताया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े एक बड़े जासूसी और आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने देश के संवेदनशील इलाकों में सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी की थी।

पुलिस ने दो अलग अभियानों में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नौ सीसीटीवी कैमरे भी बरामद किए हैंं। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। इनके पास से क्रॉस बॉर्डर से स्मलिंग करके लाई गई चार पिस्टल भी बरामद की गई हैं।


अतिरिक्त सीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि इस मॉड्यूल के बारे में समझ में आया है कि पाकिस्तान की आईएसआई और बीकेआई नेटवर्क इस मॉड्यूल को चला रहा था। इन्होंने कैमरे लगाने में लड़कों का इस्तेमाल किया है। आम स्मलिंग से जो पैसा इनको मिलता था, उसी पैसे से कैमरे खरीदे जाते थे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे को लगाने के लिए ये सुरक्षा और रक्षा प्रतिष्ठानों के आस-पास की सड़कों को चुनते थे, जिससे कि इस इलाके का लाइव मूवमेंट मॉनिटर किया जा सके।

प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि ज्यादातर लड़के पंजाब के हैं। राजेश और रोहित के अलावा कुछ और लड़के दिल्ली के हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे अलग-अलग कंपनियों के हैं। आरोपियों ने देशभर में 9 संवेदनशील जगहों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले छिपे हुए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह नेटवर्क न सिर्फ जासूसी कर रहा था, बल्कि आतंकी गतिविधियों और हथियार तस्करी से भी जुड़ा था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia