दिल्‍ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड? गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास कई टुकड़ों में मिला लड़की का शव, मचा हड़कंप

दिल्ली के गीता कॉलोनी में एक फ्लाइओवर के पास महिला की लाश के टुकड़े मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली में एक और श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर इलाके के पास से एक लड़की के शव मिलने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शव कई टुकड़ों में काटा गया है। एक महिला का शव बरामद किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फिलहाल लड़की की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार, उन्‍हें सुबह 9.15 बजे सूचना दी गई कि फ्लाइओवर के पास कुछ मानव अंग पड़े हैं। अंगों को कई जगह बिखेरा गया था।

गौरतलब है कि पिछले साल ऐसा ही एक मामला सामने आया था। 27 साल की श्रद्धा को कथित रूप से उसके बॉयफ्रेंड आफताब ने गला घोंटकर मार डाला था। फिर लाश के 30 से ज्यादा टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए थे।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia