IGI एयरपोर्ट पर बंदूकों के जखीरे के साथ दंपति गिरफ्तार, 2 ट्रॉली बैग में भरे थे 45 हथियार, तुर्की कनेक्शन आया सामने

बरामद बंदूकों के साथ दो ट्रॉली बैगों को जब्त कर लिया गया और यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर दो यात्रियों (दोनों भारतीय नागरिक) के पास से 45 बंदूकें जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 11 जुलाई को हो ची मिन्ह (वियतनाम) से अपनी नवजात बेटी के साथ यहां पहुंचे जगजीत सिंह और उनकी पत्नी जसविंदर कौर से बंदूकें जब्त की गईं।

अधिकारी ने कहा, "यात्रियों को सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस समय रोका जब वे आगमन हॉल के ग्रीन चैनल को पार कर पूर्वी गेट के पास पहुंच रहे थे।"

अधिकारी ने कहा, "जगजीत सिंह दो ट्रॉली बैग ले जा रहा था, जिसे उसके बड़े भाई मंजीत सिंह ने उसे हवाई अड्डे से बाहर निकलने के लिए सौंप दिया था, जो लगभग उसी समय पेरिस से आया था और जिस दिन जगजीत और जसविंदर वियतनाम से पहुंचे थे। हालांकि मंजीत सिंह एयरपोर्ट से बच निकलने में कामयाब रहा।"

उन्होंने कहा कि जसविंदर कौर भी योजना का एक सक्रिय हिस्सा थीं और उन्होंने 45 गन वाले दोनों ट्रॉली बैगों के टैग को हटाने और नष्ट करने में मदद की।

अधिकारी ने कहा, "दोनों आरोपी यात्रियों ने तुर्की से 25 अलग-अलग गन की तस्करी में अपनी पिछली संलिप्तता स्वीकार की है।"

बरामद बंदूकों के साथ दो ट्रॉली बैगों को जब्त कर लिया गया और यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia