'सुशासन बाबू' के राज में अपराधी बेलगाम, अब बख्तियारपुर में JDU छात्र नेता को मारी गोली, हालत गंभीर

बिहार में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद शनिवार को वैशाली में एक वकील की कार में हत्या कर दी गई थी। अब जेडीयू छात्र नेता को गोली मारने की खबर की खबर हैं।

फोटो: Getty Images
i

नीतीश सरकार में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में आपराधिक घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। इंडिगो के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या के बाद शनिवार को वैशाली में एक वकील की कार में हत्या कर दी गई थी। अब जेडीयू छात्र नेता को गोली मारने की खबर की खबर हैं।

बताया जा रहा है कि राजधानी पटना के बाढ़ के बख्तियारपुर में अपराधियों ने जेडीयू छात्र नेता आलोक तेजस्वी को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई। गोली लगने से आलोक बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए