यूपी में ठांय-ठांय पार्ट टू,पुलिस से घिरता देख बदमाश ने खुद को मारी गोली, देखें वीडियो 

यूपी में ठांय-ठांय पार्ट टू देखने को मिला है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। यहां पुलिस वाले बदमाश से खुद को गोली न मारने के लिए कहते रहे। भरोसा भी दिलाया कि उसे बचा लिया जाएगा, लेकिन बदमाश नहीं माना और खुद को गोली मार ली।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

यूपी में ठांय-ठांय पार्ट टू देखने को मिला है। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है। यहां पुलिस वाले बदमाश से खुद को गोली न मारने के लिए कहते रहे। भरोसा भी दिलाया कि उसे बचा लिया जाएगा, लेकिन बदमाश नहीं माना और खुद को गोली मार ली।

घटना थाना बसई मोहम्मदपुुर क्षेत्र के नगला दया गांव की है। जहां पुलिस से खुद को घिरता देख डकैती के आरोपी हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मार ली। बदमाश ने गोली अपनी टांग में मारी और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी ने कहा आरोपी के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया जा रहा है।

बदमाश रामवीर नगला दया गांव का निवासी है। वो जनवरी में छारबाग में पड़ी डकैती के मामले में वांछित था। उसे पकड़ने के लिए सोमवार को पुलिस उसके गांव पहुंची थी। थाना पुलिस नगला दया की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाश की घेराबंदी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी रामवीर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने उसे चारों ओर से घेरा तो उसने खुद के गोली मार ली इससे वह लहूलुहान हो गया। थाना लाइनपार पुलिस उसे तत्काल ही उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाई। यहां घायल रामवीर का कहना था उसे पुलिस की गोली लगी है। लेकिन वीडियों में रामवीर खुद को गोली मारता दिख रहा है। गोली लगने के बाद वो जमीन पर गिर जाता है और बचाने की गुहार लगाने लगता है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि डकैती के मामले में वांछित चल रहे रामवीर की गिरफ्तारी को जा रहे थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के पास यह जुआ खेलता दिखाई दिया। पुलिस जब उसे पकड़े पहुंची तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जब पुलिस से चारों तरफ घिर गया तो उसने अपने पैर में गोली मार ली। इस कारण घायल हुआ है। पुलिस के मुतबाकि रामवीर हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ कई थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 22 May 2019, 7:00 PM