दिल्ली: जाफराबाद के यमुना विहार रोड पर कार में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में अर्जुन (32) नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे।

दिल्ली के जाफराबाद के यमुना विहार रोड पर कार में मिली लाश।
दिल्ली के जाफराबाद के यमुना विहार रोड पर कार में मिली लाश।
user

नवजीवन डेस्क

दिल्ली के जाफराबाद के यमुना विहार रोड पर एक कार में एक व्यक्ति का शव मिला है। कार में शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जाफराबाद के यमुना विहार रोड के पास आज एक वैन में अर्जुन (32) नाम का एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके गले पर चाकू के घाव थे। एफएसएल टीम और क्राइम टीम को तलब किया गया है। वैन हरियाणा के गुरुग्राम की एक कंपनी की टैक्सी है। आगे की जांच जारी है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia