दिल्ली: मोबाइल को लेकर चाकूबाजी, गोलियां चलीं, 2 की मौत, सीमा विवाद में उलझी पुलिस, 1 घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा शव

कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी की बीच कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ। देखते ही देखते ही यह झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस दौरान चाकूबाजी के साथ गोलियां चलीं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

देश की राजधानी दिल्ली में आपराध बढ़ते जा रहे हैं। जो घटनाएं सामने आ रही हैं, वह पुलिस-प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। ताजा मामला दिल्ली के मुकुंदपुर की कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के सामने का है। यहां दो गुटों के बीच जमकर चाकू बाजी और गोलियां चलीं। इस दौरान एक युवक की चाकू लगने से और दूसरे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, दो युवक चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम में प्राथमिक इलाज कराया गया। इसके बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी की बीच कुछ लड़कों का झगड़ा हुआ। देखते ही देखते ही यह झगड़ा खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।  इस दौरान चाकूबाजी के साथ गोलियां चलीं। एक परिजन के मुताबिक, उनके लड़के का इलाके की ही कुछ लड़कों के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया। परिजनों का कहना है कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।


पूरी घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो बुराड़ी और भलस्वा डेयरी दोनों ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कई घंटे तक यह दोनों जिले की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। कई घंटे तक चले इस सीमा विवाद के बाद तय हुआ कि मामला भलस्वा डेयरी थाना पुलिस के तहत आएगा। सीमा विवाद के बीच एक युवक का शव घंटों सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia