दिल्ली: एक तरफा प्यार में चली दो गोलियां, दो पुलिसकर्मियों ने गंवाई जान! मोबाइल से खुले कई राज

<b> </b>दिल्ली के रोहिणी पूर्व मेट्रो स्टेशन के निकट शुक्रवार की रात में दिल्ली पुलिस की जिस 26 वर्षीय महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति अहलावत की गोली मारकर हत्या हुई, उसे मारने वाला 2018 बैच का सब इंस्पेक्टर दीपांशु राठी है। ये खुलासा प्रीति के मोबाइल फोन से हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

आईएएनएस

शुक्रवार की रात दिल्ली पुलिस के दो युवा सब-इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। एक सब-इंस्पेक्टर ने सड़क पर जा रही महिला साथी दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला साथी की हत्या करने वाले दारोगा का शव भी इसके कुछ ही घंटों बाद हरियाणा के सोनीपत इलाके में कार में मिल गया। घटना में पहली नजर में पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के मामले का संदेह जताया है।

रोहिणी जिले के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) एसडी मिश्रा ने शनिवार सुबह को बताया, “दोनों ही सब-इंस्पेक्टर उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाने में तैनात थे। जिस महिला दारोगा की हत्या की गई है वो सन 2010 और जिसने हत्या की वह 2018 बैच का प्रोवेश्नरी सब-इंस्पेक्टर था। हत्यारोपी और फिर आत्महत्या करने वाले दारोगा का नाम दीपांशु राठी है। दीपांशु राठी का शव शुक्रवार को देर रात भदरी इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में (मुरथल के पास हरियाणा के सोनीपत जिले में) एक कार के अंदर मिली। उसके गोली लगी हुई थी। कार अंदर से लॉक थी। कार की हेडलाइट जल रही थी।”


एसडी मिश्रा ने आगे कहा, “दीपांशु राठी का शव हरियाणा में एक कार में मिला, उससे पहले उसने दिल्ली के रोहिणी जिले में साथी महिला दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी रोहिणी पुलिस को रात एक बजे मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे रोहिणी सेक्टर-8 में सड़क पर महिला दारोगा का शव मिला। पुलिस ने मौके पर महिला दारोगा के शव के पास से उसका मोबाइल जब्त कर लिया। मोबाइल में 'विकीपीडिया' के नाम से मोबाइल नंबर सेव था। उस मोबाइल से हुई चैट से दीपांशु का पता चला।”

जांच में पता चला कि दीपांशु राठी काफी समय से महिला सब-इंस्पेक्टर का पीछा कर रहा था। महिला सब-इंस्पेक्टर का नाम प्रीति अहलावत है। पुलिस के मुताबिक, प्रीती राठी और उसे मारने वाले दारोगा दीपांशु राठी के बीच काफी पहले संबंध थे। जो बाद में खत्म हो गए। संबंध खत्म होने के बाद भी दीपांशु राठी प्रीती अहलावत का पीछा कर रहा था। जबकि महिला दारोगा उसकी बात मानने को राजी नहीं थी।


एडिशनल डीसीपी ने कहा, “हत्यारोपी दारोगा दीपांशु राठी ने महिला साथी दारोगा प्रीती अहलावत को शुक्रवार की रात रोहिणी इलाके में तब गोली मारी जब वो मेट्रो ट्रेन से उतकर पैदल ही पास ही स्थित अपने किराए के मकान की ओर जा रही थी।” एसडी मिश्रा के मुताबिक, प्रीती अहलावत के हत्यारे की तलाश में हमारी टीमें (दिल्ली पुलिस) उसकी मोबाइल लोकेशन के सहारे जब मुरथल सोनीपत पहुंची तो वहां कार में दीपांशु राठी का भी गोली लगा शव मिल गया।”

फिलहाल दोनों ही मामलों की तफ्तीश जारी है। दारोगा दीपांशु राठी के शव का पोस्टमार्टम सोनीपत पुलिस और महिला दारोगा प्रीती अहलावत के शव का पोस्टमॉर्टम दिल्ली पुलिस करा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia