यूपी के मेरठ में दो पक्षों में विवाद, 40 से ज्यादा राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग, हत्यारोपी को लगी गोली

सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

उत्तरप्रदेश के मेरठ में शुक्रवार रात दस बजे लिसाड़ी गेट के इस्लामाबाद बुनकर नगर में दो पक्षों में विवाद हो गया और 40 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान सराय बहलीम निवासी हत्यारोपी नदीम के सीने में गोली लग गई। वर्ष 2003 में हत्या के मामले में नदीम जेल जा चुका है। कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। घायल को निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया, "बुनकर नगर में जरनेल का परिवार रहता है। गुरुवार को जरनेल का पड़ोसी हमजा से विवाद हो गया था। जरनेल के बेटे जफर को हमजा ने पीट दिया था। इस बात को लेकर दोनो पक्षों ने कहा-सुनी हो गई थी। हमजा सराय बहलीम कोतवाली का रहने वाले नदीम का भांजा है।"

उन्होंने कहा, "नदीम अपने भांजे हमजा से मिलने शुक्रवार को उसके घर गया था। इस दौरान जरनेल के परिवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें नदीम के सीने में गोली लगी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि मामले में सलमान गैंग के सदस्य का भी नाम आ रहा है।"


सीओ कोतवाली के मुताबिक नदीम का पारिवारिक विवाद चल रहा है। नदीम खरखौदा थाने से जेल जा चुका है। वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस के मुताबिक नदीम शातिर अपराधी है और सलमान गैंग का सदस्य होने की भी जानकारी पुलिस को मिली है। इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि इस घटना में सलमान गैंग का नाम सामने आया है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस दोनो पक्षों पर मुकदमा दर्ज करेगी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia