उत्तर प्रदेश के आगरा में डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या

अगरा में घर में घुस कर हमलावर ने पहले युवती की हत्या की, इसके फिर उसकी 50 साल की मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। परिजन जब आरोपी को पकड़ने के लिए भागे तो वह मौके से फरार हो गया।

फोटो: सोशल मीडिया
i

उत्तर प्रदेश में अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब आगरा में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है। बाह थाना इलाके में एक युवक ने चाकुओं से गोदकर मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस समय मां-बेटी पर हमला हुआ उस समय वह घर में सो रही थीं। इसी दौरान घर में युवक घुसा और चाकू से चेहरे और गर्दन पर ई बार वार किए। हंगामा सुनकर जब युवती की भाभी जागी और मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उनपर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

बताया जा रहा है कि घर में घुस कर हमलावर ने पहले युवती की हत्या की, इसके फिर उसकी 50 साल की मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। परिजन जब आरोपी को पकड़ने के लिए भागे तो वह मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती की घायल भाभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मां-बेटी हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। इलाके में दोहरी हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए


Published: 08 Mar 2021, 9:42 AM