बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक, महिला पुलिसकर्मी को मारी गोली

पुलिस ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी और महिला दारोगा दोनों एलसीटी घाट पर थीं। पम्मी खातून वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान बदमाश मौके पर पहुंचे और गोली मार दी। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। पाटलीपुत्रा थाना इलाके में मरीन ड्राइव पर महिला पुलिसकर्मी को गोली मारी गई है। घायल महिला पुलिस कर्मी को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मी महिला दारोगा के साथ यहां पर फोटोग्रापी कर रहे थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश आए और महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घटना बुधवार की रात करीब 10 बजे की है। महिला कांस्टेबल का नाम पम्मी खातून बताया गया है। उनके साथ पूर्णिया मेंतैनात महिला सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी मौजूद थीं।


पुलिस ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी और महिला दारोगा दोनों एलसीटी घाट पर थीं। पम्मी खातून वीडियो बना रही थीं। इसी दौरान बदमाश मौके पर पहुंचे और गोली मार दी। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia