बिहार में जमीन विवाद में चली गोली, एक महिला समेत दो की मौत, तीन अन्य घायल, आरोपी की तलाश जारी

फुलपरास के एसडीपीओ ने बताया कि संजय झा और अशोक झा के बीच काफी दिन से जमीन विवाद चल रहा था। मंगलवार को संजय झा ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे अशोक झा और विमला देवी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक मां और बेटे हैं, जो आरोपी के रिश्ता में चचेरा भाई और चाची थी।

बिहार में जमीन विवाद में चली गोली, एक महिला समेत दो की मौत, तीन अन्य घायल
बिहार में जमीन विवाद में चली गोली, एक महिला समेत दो की मौत, तीन अन्य घायल
user

नवजीवन डेस्क

बिहार में एक बार फिर जमीन विवाद में गोली चली है। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलियां चलीं। इस घटना में एक महिला समेत दो लोगों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि, तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मधुबनी जिले के सुदई गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ। विवाद देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से जमकर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में पांच लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।


फुलपरास के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि संजय झा और अशोक झा के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। मंगलवार को एक बार फिर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद ने गालीगलौज से हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

एसडीपीओ ने बताया कि इसी बीच संजय झा ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे अशोक झा और विमला देवी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक मां और बेटे बताए जाते हैं, जो आरोपी के रिश्ते में चचेरा भाई और चाची थी। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia