हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिले सिंगर, कहा- बहुत डरा हुआ हूं

बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। जिसके बाद इसकी शिकायत हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

फेमस सिंगर हनी सिंह की जान को खतरा है। इस बात की जानकारी हनी सिंह ने खुद दी है। बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी है।

जानकारी के मुताबिक हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की है। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से कहा कि उन्हें मौत का डर है।

बता दें कि इससे पहले गोल्डी बरार पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या करवा चुका है। फिलहाल वह कनाडा में है। हनी सिंह ने कहा, 'मेरे साथ ये पहली बार हुआ है जिंदगी में। लोगों ने बहुत प्यार दिया है हमेशा और पहली बार ऐसा कुछ थ्रेट आया है। बहुत डरा हुआ हूं। पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में एक ही चीज से डर लगता था, सिर्फ मौत से।


आपको बता दें, गोल्डी बराड़ सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस गोल्डी की तलाश में है। हनी की दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक उसकी लास्ट लोकेशन कनाडा की पाई गई है। गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदरजीत सिंह है। गोल्डी लॉरेंस बिश्नोई का बेहद खास है।

गैंगस्टर कनाडा से ही पूरे गिरोह को चलाता है। गोल्डी ने हनी सिंह से पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia