हरियाणा: हांसी में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, हमलावर ने पीठ में दागी कई गोलियां

जिम के बाहर ट्रेनर कपिल युवाओं को वार्मअप करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश हमलावर जिम के सामने रुके और फायरिंग शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
i

हरियाणा के हिसार के अंतर्गत हांसी में गुरुवार सुबह बदमाशों ने एक जिम ट्रेनर की गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में वहां मौजूद एक युवती भी घायल हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें एक हमलावर महज पांच सेकेंड के भीतर लगातार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है।

जानकरी के मुताबिक मृतक की पहचान 25 साल के कपिल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जींद जिले के डालमवाला गांव का रहने वाला था और हांसी के शांति निकेतन क्षेत्र में रहकर पिछले करीब तीन साल से रेड जिम का संचालन कर रहा था। कुछ समय पहले ही उसने अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी फिलहाल अपने परिजनों के पास रह रही है।

खबरों की माने तो जिम के बाहर ट्रेनर कपिल युवाओं को वार्मअप करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश हमलावर जिम के सामने रुके। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, हमलावरों ने ट्रेनर को निशाना बनाते हुए उनकी पीठ पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। इसी दौरान वहां प्रैक्टिस कर रही शिखा नामक युवती भी गोली की चपेट में आ गई। उसके कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल युवती को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia