गिरफ्तार शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर हैं कितने संगीन आरोप? जानें पूरे केस की इनसाइड स्टोरी

क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में राज्य कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता रूप में छानबीन में पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिससे यह साबित किया जा सकता है कि वह इस मामले में दोषी हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बाने के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। राज कुंद्रा के खिलाफ इसी साल अश्लील फिल्में बनाने और कुछ ऐप्स के जरिए उन्हें प्रकाशित करने का मामला दर्ज किया गया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच के अनुसार, इस मामले में राज्य कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता रूप में छानबीन में पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, जिससे यह साबित किया जा सकता है कि वह इस मामले में दोषी हैं।

मुंबई के मालवानी थाने में इसी साल 4 फरवरी को क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के खिलाफ के दर्ज किया था। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 292, 293, 420, 34 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धारा 67, 67ए और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।


ये है पूरा मामला

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट पोर्न फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक देने के बहाने युवा और जरूरतमंद महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाती है। इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष अभिनेता के रूप में काम करते थे, जबकि एक लाइट-मैन के तौर पर काम करता था। इनके अलावा अन्य दो महिलाएं फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर के रूप में काम करती थीं।

बॉलीवुड में काम करने की लालसा में बड़ी संख्या में लड़कियां मायानगरी मुंबई आती हैं। मुंबई में सक्रिय गिरोह अपने फायदे के लिए इन लड़कियों का दुरुपयोग करते हैं। यह गिरोह लड़कियों और महिलाओं से समझौते करवाता है और उनके अश्लील वीडियो बनाने का काम करता है। इस काम के लिए मुंबई के उपनगरों और कई इलाको में बंगले किराए पर लिए जाते हैं और अश्लील वीडियो फिल्में शूट की जाती हैं। बाद में इन फिल्मों को अश्लील साइटों और मोबाइल ऐप पर अपलोड किया जाता है।

इस केस से जुड़े आरोपी भी ऐसे अश्लील वीडियो के ट्रेलर इंस्टाग्राम, ट्विटर, टेलीग्राम, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया साइटों पर जारी करते थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल को सूचना मिली थी कि मलाड पश्चिम के मड गांव में एक किराए के बंगले में अश्लील वीडियो की शूटिंग चल रही है। सूचना के आधार पर एपीआई लक्ष्मीकांत सालुंखे ने उस बंगले पर छापा मारा और मौके पर पाया कि वहां न्यूड वीडियो शूट किया जा रहा था।

जांच में आरोपी के स्वामित्व वाले मोबाइल एप्लिकेशन 'होथित मूवीज' का पता चला था, जिसमें इस तरह के अश्लील वीडियो अपलोड किए जाते हैं, जिन्हें देखने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन की सदस्यता लेनी पड़ती है। जांच में परत दर परत सच्चाई सामने आई और अब पुलिस ने राज कुंद्रा को इस केस में गिरफ्तार कर लिया है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 20 Jul 2021, 9:08 AM