MP के झाबुआ में शर्मसार हुई मानवता! सरेआम आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया, BJP के राज में ये क्या हो रहा?

यह मामला रायपुरिया थाना इलाके के रूपारेल का है। दबंगों ने आदिवासी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। इस दौरान महिला को डंडे से पीटते रहे। एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट और उसे ले जाने का विरोध करता दिखा। दबंगों ने उसे भी लाठी-डंडे से पीटा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

खुद को आदिवासी समाज का हितैषी बताने वाली मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देख और सुनकर पूरा देश शर्मसार है। रक्षाबंधन के दिन झाबुआ में दबंगों ने आदिवासी महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ सरेआम रोड पर मारपीट की। आरोप है कि दबंग महिला का अपहरण कर ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस को देख मौके से फरार हुए आरोपी

यह मामला रायपुरिया थाना इलाके के रूपारेल का है। मौके पर पहुंचे दबंगों ने आदिवासी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाने की कोशिश की। इस दौरान महिला को डंडे से पीटते रहे। एक व्यक्ति महिला के साथ मारपीट और उसे ले जाने का विरोध करता दिखा। दबंगों ने उसे भी लाठी-डंडे से पीटा। बताया जा रहा है कि वह महिला का पति है। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वहीं, कांग्रेस पार्टी ने पूरी घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि एक महिला को निर्वस्त्र कर पीटने की घटना ही मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की हालत दिखाने के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मैं बच्चियों का मामा और बहनों का भाई हूं। रक्षाबंधन के दिन भाई के राज में बहन से इस तरह से अमानवीयता हुई। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। जंगलराज जैसे हालात हैं।

झाबुआ में ही बीते मार्च के महीने में युवतियों से हुई थी छेड़खानी

इससे पहले 17 मार्च को झाबुआ से युवतियों के साथ छेड़छाड़ की खबर सामने आई थी। झाबुआ के मेघनगर में युवतियों से छेड़छाड़ की गई थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मनचलों ने उनके साथ मारपीट की। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।


मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहा है अपराध

मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 से फरवरी 2022 तक प्रदेश में 10 हजार 66 बेटियों का अपहरण हुआ है। बेटियों के खिलाफ अपराध में प्रदेश की व्यापारिक राजधानी इंदौर प्रथम स्थान पर है, दूसरे स्थान पर भोपाल है। वहीं मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार में प्रदेश शीर्ष स्थान पर है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 12 Aug 2022, 10:28 AM