उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भाई ने भाई को एक इंच जमीने के लिए छत से दिया धक्का, मौके पर हुई मौत

छोटा भाई सुभाष अपनी छत की रेलिंग बनवा रहा था। दीवार एक इंच प्रकाश की ओर बढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान प्रकाश को सुभाष ने छत से धक्का दे दिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। नवाबगंज थाना इलाके के पचदेवरा गांव में एक इंच जमीन के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान छेटे भाई ने बड़े भाई को छत से धक्का दे दिया। ऐसे में बड़े भाई की छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश 5 भाइयों में तीसरे नंबर पर था। प्रकाश और सुभाष दोनों भआई अलग-अलग रहते थे। दोनों के बीच अक्सर जमीन के हिस्से को लेकर विवाद होता रहता था। छोटा भाई सुभाष अपनी छत की रेलिंग बनवा रहा था। दीवार एक इंच प्रकाश की ओर बढ़ गई। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान प्रकाश को सुभाष ने छत से धक्का दे दिया। मारपीट में प्रकाश के बेटों को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश सोडा ड्रिंक का कारोबार करता था। वहीं, उसके बेटे सौरभ और अभिषेक अभी पढ़ाई करते हैं। इसी व्यवसाय से प्रकाश की रोजी रोटी चलती थी। फिलहाल पुलिस ने प्रकाश की पत्नी और उसके बेटों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia