अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के दंपति का अपहरण, 8 माह के बच्चे और एक रिश्तेदार को भी उठाया

मर्सिड शेरिफ कार्यालय ने फेसबुक और ट्विटर पर संदिग्ध की फोटो शेयर कर लापता चारों लोगों का पता लगाने में जनता की मदद मांगी है। इसने कहा कि संदिग्ध मुंडे सिर वाला हल्का-फुल्के शरीर वाला पुरुष बताया जा रहा है। उसे आखिरी बार हुडी पहने देखा गया था।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

अमेरिका के कैलिफोर्निया में आठ महीने के बच्चे के साथ भारतीय मूल के दंपति और उनके एक वयस्क रिश्तेदार का अपहरण कर लिया गया है। इन सभी चार लोगों का अपहरण कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी से कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है।

कैलिफोर्निया के मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 36 वर्षीय जसदीप सिंह, 27 वर्षीय जसलीन कौर, उनके आठ महीने के बच्चे और रिश्तेदार 39 वर्षीय अमनदीप सिंह को जबरन एक कारोबारी प्रतिष्ठान से उनकी इच्छा के विरुद्ध' ले जाया गया।


शेरिफ कार्यालय ने लापता चारों लोगों का पता लगाने में जनता की मदद मांगी है। इसमें कहा गया है कि संदिग्ध आरोपी मुंडे सिर वाला हल्का-फुल्के शरीर वाला पुरुष बताया जा रहा है। उसे आखिरी बार हुडी पहने देखा गया था। हम संदिग्ध को सशस्त्र और खतरनाक मानते हैं। मर्सिड काउंटी शेरिफ कार्यालय ने भी अपने फेसबुक और ट्विटर हैंडल पर संदिग्ध की एक तस्वीर साझा की।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia