उत्तर प्रदेश में जंगल राज! लखीमपुर में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, काटी नाक

उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश में एक शर्मसार कर देने वाली घटना में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ एक शख्स ने न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसकी नाक भी काट दी। उसने कथित तौर पर लखीमपुर जिले के शारदा नगर इलाके में लड़की के घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और लड़की को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है क्योंकि आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस के अनुसार, लड़की ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी और उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। लड़की रविवार को अपने घर पर अकेली थी, जब 20 वर्षीय गौतम रैदास के रूप में पहचाना गया आरोपी चाकू से डराकर घर में घुस गया और उसे अंदर बंद कर दिया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने चाकू से उसकी नाक काट दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गौतम मौके से फरार हो गया।


लड़की किसी तरह अपने पड़ोसियों से सहायता प्राप्त करने में सफल रही, जिन्होंने उसके माता-पिता को बुलाया। फिर उसे पुलिस स्टेशन ले जाया गया और प्राथमिकी दर्ज की गई। कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ अजय मिश्रा ने कहा, हमने गौतम रैदास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करेंगे। मिश्रा ने कहा कि इलाज के बाद लड़की का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया जाएगा।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */