गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा दिल्ली का कबीर नगर, एक युवक की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई 5 राउंड गोलियां

बताया जा रहा है तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी लेकर भाग गए। इस दौरान वह लोग मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर नगर की गली नंबर 5 में नदीम नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, नदीम घटना के समय अपने घर पर खाना खा रहा था।

इस घटना में 5 राउंड गोलियां चलीं, जिसमें नदीम की मौत हो गई और उसका एक दोस्त भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि नदीम के साथ एक नाबालिग भी था, उसके पैर में गोली लगी है।

बताया जा रहा है तकरीबन 12:30 से 1:00 के आसपास तीन लोग मोटरसाइकिल पर आए थे और नदीम को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़ गए और मृतक की स्कूटी लेकर भाग गए। इस दौरान वह लोग मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और पता लगाया जा रहा है कि आरोपी आखिरकार कहां से आए थे और कहां गए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार नदीम इन आरोपियों को पहचानता था और फोन पर इन लोगों की बातचीत भी होती रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हत्या के कारण का पता लगाया जा सके।


इस मामले पर नदीम के छोटे भाई नाजिम ने अन्य जानकारियां दी। नाजिम ने बताया, "नदीम मेरा बड़ा भाई है जो घर पर खाने खाने आया था। वह जींस का काम करता है। घटना के समय नीचे का गेट लगा हुआ था। इतने में गाड़ी पर तीन आदमी पीछे से आए, जिन्होंने पांच फायरिंग की। भाई को दो गोली लगी, एक सिर पर और एक रीढ़ की हड्डी पर। नदीम के दोस्त भी साथ ही और उनको भी गोली लगी है। मारने वाले लोग मेरे भाई की स्कूटी लेकर फरार हो गए। उनकी गाड़ी यही पर खड़ी है।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 09 Nov 2024, 10:18 AM