कमलेश तिवारी की पत्नी ने दी आत्मदाह की चेतावनी, कहा- CM योगी के आने पर ही होगा अंतिम संस्कार

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी के परिवार वालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे तब तक कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक खुद सीएम योगी आदित्यनाथ आकर परिवार से मुलाकात नहीं करते। तिवारी की पत्नी ने कहा कि वह आत्मदाह कर लेगी।

फोटो: सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ही हिंदू समाज पार्टी के नेता की घनी आबादी वाले नाका हिंडोला इलाके में शुक्रवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी चाकू से गला रेतकर हत्या की थी। इस घटना के बाद लखनऊ में सनसनी मच गई। देर रात उनका पार्थिव शरीर सीतापुर के महमूदाबाद में उनके निवास स्थान पर पहुंचा तो परिवारवालों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया। परिजनों की मांग है सीएम योगी आदित्यनाथ के आने तक कमलेश का अंतिम संस्कार नहीं होगा। मृतक की पत्नी ने चेतावनी दी कि यदि सीएम नहीं आए तो वह आत्मदाह कर लेगी।

हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी के परिवार वालों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे तब तक कमलेश तिवारी के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे, जब तक खुद सीएम योगी आदित्यनाथ आकर परिवार से मुलाकात नहीं करते। तिवारी की पत्नी ने कहा कि वह आत्मदाह कर लेगी। बता दें कि शव लखनऊ से दूर उनके पैतृक घर महमूदाबाद पहुंच गया चुका है। इस मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।


बता दें कि शुक्रवार को कमलेश तिवारी की यूपी की राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस को मौके से एक रिवाल्वर भी मिली थी। इस बीच सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर हत्यारे भागते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सूबे की राजनीति गर्म है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। आज कमलेश का अंतिम संस्कार भारी पुलिस बल की मौजूदगी में होगा।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia