लखनऊ: दुष्कर्म की शिकार नाबालिग की आत्महत्या की कोशिश, FIR दर्ज करने में पुलिस ने लगाए घंटों, पिता के साथ बुरा व्यवहार

लखनऊ में शनिवार दोपहर को कथित तौर पर अपनी गूंगी और बहरी मां के सामने दुष्कर्म की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह जानकारी पुलिस ने दी।

फोटो: IANS
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

लखनऊ में शनिवार दोपहर को कथित तौर पर अपनी गूंगी और बहरी मां के सामने दुष्कर्म की शिकार हुई एक नाबालिग लड़की ने रविवार को जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। यह जानकारी पुलिस ने दी। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती नाबालिग की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार, पीड़िता पर हमला शनिवार दोपहर को तब हुआ, जब उसके पिता काम से बाहर गए हुए थे, और उसकी मां छत पर थी। इसी दौरान निजी कंपनी में काम करने वाले तीन बच्चों के पिता सर्वेश रावत (32) घर में घुस आया और उसने पीड़िता को पकड़ लिया। आरोपी ने लड़की को दबोच लिया, तभी किशोरी की मां कमरे में आई और बेटी को बचाने की कोशिश करने लगी।


रावत ने मां और बेटी दोनों को दबोच लिया और उनकी पिटाई की। कथित तौर पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म भी किया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर चला गया। किशोरी के पिता ने कहा कि पुलिस का रवैया उनके प्रति बहुत बुरा था, वहीं उनकी शिकायत को एफआईआर में परिवर्तित करने में भी पुलिस ने घंटों लगा दिए।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी सर्वेश रावत को आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत रविवार को तब गिरफ्तार किया, जब पीड़िता ने जहर खा लिया। एसएचओ विपिन कुमार सिंह ने कहा कि रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।


अधिकारी ने कहा, "तलाशी के बाद उसे गिरफ्तार किया गया और उस पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, क्योंकि लड़की नाबालिग है। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है और उसकी मेडिकल जांच की जाएगी।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia