लखनऊ का ईशान अवस्थी ऋषिकेश में लापता, पिता ने योग विद्या मंदिर के प्रबंधक पर लगाए गंभीर आरोप

ईशान के पिता महावीर अवस्थी का आरोप है कि योग विद्या मंदिर के प्रबंन्धक मोनु शर्मा ने साजिश के तहत उनके बेटे को मरवाया है। उन्होंने पुलिस को लिखित में दिया है कि प्रबंधक मोनु शर्मा से जब उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो उसने उनके साथ अभद्रता की।

फोटोः सोशल मीडिया
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तराखंड के हरिद्वार में अब ईशान अवस्थी के लापता होने का मामला सुर्खियों में है। 22 साल का ईशान अवस्थी लखनऊ से ऋषिकेश आकर योग विद्या मंदिर में योग प्रशिक्षक के तौर पर काम कर रहा था। 19 फरवरी को ईशान अचानक लापता हो गया। ईशान के पिता ने मंदिर के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

हरिद्वार में बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहे ईशान के पिता महावीर अवस्थी का कहना है कि उन्हें बताया गया कि उनका बेटा ईशान गंगा में डूब गया है। लेकिन 19 फरवरी से लेकर आज 28 फरवरी हो गया लेकिन ईशान का शव अब तक नहीं मिला है।


ईशान के पिता ने योग विद्या मंदिर के प्रबंन्धक मोनु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महावीर अवस्थी का आरोप है कि मोनु शर्मा ने साजिश के तहत उनके बेटे को मरवाया है। ईशान के पिता ने पुलिस को लिखित में दिया है कि योग विद्या मंदिर के प्रबंधक मोनु शर्मा से जब उन्होंने अपने बेटे के बारे में पूछा तो मोनु शर्मा ने उनसे अभद्रता की।

लेकिन सबसे खास बात यह है कि पुलिस ने इस संबंध में कोई भी केस दर्ज नहीं किया है। ईशान के पिता महावीर का कहना है कि वो इस संबंध में एसएसपी से भी मिले लेकिन उन्होंने भी सिर्फ जांच का ही आश्वासन दिया। 10 दिन बीत चुके हैं और ईशान का शव बरामद नहीं हुआ है। पिता को किसी बड़ी अनहोनी का डर सता रहा है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia