मध्य प्रदेश: शादी के लिए इनकार पर आदिवासी युवती को जलाया, आरोपी पर केस दर्ज

आदिवासी युवती वर्तमान में बैतूल नगर इलाके में रहती है। आरोपी आर्यन मालवीय सोमवार की रात 11 बजे युवती के घर पहुंचा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

आईएएनएस

google_preferred_badge

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आदिवासी युवती द्वारा विवाह करने से मना करने पर पूर्व प्रेमी इतना भड़क गया कि उसने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती की हालत गंभीर है। युवती पेट्रोल पंप पर सेल्स गर्ल का काम करती है।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार युवती के प्रेमी द्वारा विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा था, युवती तैयार नहीं हुई तो उसने इस घटना के कुछ घंटे पहले ही चाकू दिखाया था। युवती की शिकायत पर आरोपी को गंज थाने लाया गया। लेकिन, माफी मांगने और दोबारा गलती न करने का भरोसा दिलाने पर युवती ने राजीनामा कर लिया।


आदिवासी युवती वर्तमान में बैतूल नगर इलाके में रहती है। आरोपी आर्यन मालवीय सोमवार की रात 11 बजे युवती के घर पहुंचा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

पीड़िता का आरोप है कि युवक विवाह करने के लिए दबाव बना रहा था। सोमवार को युवक रात करीब 11 बजे घर आया और उसने गेट पर पेट्रोल छिड़क दिया। पेट्रोल की महक आने पर युवती ने गेट खोला तभी आरोपी आर्यन मालवीय ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। युवती का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वह करीब 40 प्रतिशत जल गई है। धारा 307 और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia