मध्य प्रदेश में निर्भया जैसी वारदात, विधवा के साथ गैंगरेप, प्राइवेट पार्ट में डाला सरिया

देश में रेप की घटनाओं पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं से हैवानियत की खबरें आई थी। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी-सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

देश में रेप की घटनाओं पर लगाम लगता नहीं दिख रहा है। कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश में महिलाओं से हैवानियत की खबरें आई थी। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के सीधी-सीधी से आया है, जहां एक महिला के साथ दिल दहलाने वाली घटना हुई है। यहां पर एक विधवा महिला के साथ तीन आदमियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लंबी लोहे की सरिया डाल दी। पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक घटना अमिलिया थाना अंतर्गत क्षेत्र का है, जहां तीनों आरोपी किराने की छोटी सी दुकान चला रही महिला के दुकान पर पानी और गुटखा खरीदने के बहाने गए और फिर महिला के साथ सामूहिक गैंगरेप करने के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में 4 फुट लोहे की सरिया डाल दिया।


महिला की हालत गम्भीर होने के चलते सीधी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा संजय गांधी हॉस्पिटल रीवा में रेफर किया गया है जहां प्रशासन की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है।

अमिलिया पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हाल के दिन में महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं। सीधी में हुई यह घटना निर्भया कांड की याद दिलाती है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के बदायूं भी निर्भया गैंगरेप जैसी हैवानियत सामने आई थी। यहां 50 साल की आंगनबाड़ी सहायिका से गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। दरिंदों ने प्राइवेट पार्ट में रॉड जैसी चीज भी डालने की कोशिश की थी।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


Published: 11 Jan 2021, 1:55 PM