महाराष्ट्र: ठाणे में महिला और उसकी 3 बेटियों के शव घर में फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला का पति जब रात की डयूटी करके सुबह के समय घर लौटा तो उसने महिला और उसकी तीन बेटियों (जिनकी उम्र क्रमशः 13, 11 और 8 वर्ष थी) के शवों को पंखे से बंधे फंदों से लटका देखा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
i
user

नवजीवन डेस्क

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शनिवार को 30 वर्षीय एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों के शव उनके घर में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक महिला का पति जब रात की डयूटी करके सुबह के समय घर लौटा तो उसने महिला और उसकी तीन बेटियों (जिनकी उम्र क्रमशः 13, 11 और 8 वर्ष थी) के शवों को पंखे से बंधे फंदों से लटका देखा। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।


पुलिस ने कहा, ‘‘हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह आत्महत्या का मामला है या इसकी वजह कुछ और है। इस बात की जांच की जा रही है कि महिला और उसकी बेटियों ने एक साथ आत्महत्या की या महिला ने फंदे से खुद लटकने से पहले लड़कियों को मार डाला था।’’

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia