मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू घर पर फंदे से लटकी मिली, जांच में जुटी पुलिस

मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामले पर बोलने से परहेज कर रहा है। मृतक सविता परमार की उम्र करीब 22 साल थी। करीब तीन साल पहले सविता की शादी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से हुई थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू शाजापुर स्थित उनके आवास पर फंदे से लटकी पाई गई है। सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इंदर सिंह परमार मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री है।

मंत्री के परिवार से कोई भी इस मामले पर बोलने से परहेज कर रहा है। मृतक सविता परमार की उम्र करीब 22 साल थी। करीब तीन साल पहले सविता की शादी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार से हुई थी। पुलिस अधिकारी भी शिक्षा मंत्री की बहू की मौत पर टिप्पणी करने से कतरा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia