मुंबई: 'इस मैकडॉनल्ड्स में होगा धमाका', फोन कॉल के बाद पुलिस अलर्ट, लोगों से की ये अपील

जांच पड़ताल के बाद पुलिस को अभी तक संदेहास्पद चीज नहीं मिली है। मुंबई पुलिस का बम निरोधी दस्ता भी अलर्ट पर है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। कोई भी संदेहास्पद चीज मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

मुंबई के दादर इलाके में स्थित मैकडॉनल्ड्स में धमाके की धमकी दी गई है। अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को फोन कॉल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने इस संबंध में सिक्योरिटी अलर्ट भी जारी किया है। मुंबई पुलिस को फोन करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो जिस समय बेस्ट की बस नंबर 351 में यात्रा कर रहा था, उसी दौरान उसने दो लोगों को मैकडॉनल्ड्स को उड़ाने की बात करते हुए सुना।

इस बात की जानकारी फोन करने वाले शख्स ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी। फोन कॉल के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस तलाशी अभियान भी चल रही है। जांच पड़ताल के बाद पुलिस को अभी तक संदेहास्पद चीज नहीं मिली है। मुंबई पुलिस का बम निरोधी दस्ता भी अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। कोई भी संदेहास्पद चीज मिलने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है।


मुंबई पुलिस फोन कॉल को लेकर भी जांच में जुटी है। इससे पहले 31 दिसंबर 2023 की रात को भी मुंबई शहर को उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी के बाद पुलिस अलर्ट हो गई थी। पुलिस ने पूरे शहर में सर्च ऑपरेशन चलाया था।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia