यूपी के कानपुर में 'खाकी' ने किया शर्मसार! 'थाने में लड़की के कपड़े उतारकर ली गई तलाशी', पिता का गांभीर आरोप

नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि साढ़ पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लड़की पर आरोपी से शादी करने का दबाव डाला और इससे लड़की की घबराहट बढ़ गई, जिसके बाद उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यूपी के कानपुर में 'खाकी' ने किया शर्मसार!
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक व्यक्ति ने आरोप है कि शहर के एक पुलिस स्टेशन में उसकी नाबालिग बेटी के कपड़े उतारकर उसकी तलाशी ली गई। यह सब उस 22 साल के युवक के सामने किया गया जो कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था।

नाबालिग लड़की के पिता ने कहा कि साढ़ पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लड़की पर आरोपी से शादी करने का दबाव डाला और इससे लड़की की घबराहट बढ़ गई, जिसके बाद उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित लड़की के पिता एक स्ट्रीट वेंडर है जो जूते-चप्पल का कारोबार करता है।


हालांकि, एडिशनल डीसीपी (साउथ) अंकिता शर्मा ने गुरुवार को कहा कि प्राथमिक जांच में शख्स के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा, "एसीपी (घाटमपुर) दिनेश शुक्ला और मैं मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और 22 वर्षीय युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia