हरियाणा के पलवल में साइको किलर का दहशत, 2 घंटे में 6 लोगों की रॉड से मारकर की हत्या 

पलवल में एक साइको सीरियल किलर ने 6 लोगों की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया 
i
user

नवजीवन डेस्क

google_preferred_badge

हरियाणा के पलवल से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। पलवल में एक साइको सीरियल किलर ने 6 लोगों की हत्या कर दी। घटना को 2 जनवरी की सुबह 2 से 4 बजे के बीच अंजाम दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

आरोपी नरेश ने एक अस्पताल में सबसे पहले एक महिला की हत्या की। उसके बाद अस्पताल के टॉयलेट में छिप गया। वहां से फरार होने के बाद उसने मीनार गेट, मोती कॉलोनी और रसूलपुर रोड के पास 5 लोगों की हत्या कर दी। आरोपी को रास्ते में जो भी मिला वह उसे मारता चला गया। सभी हत्याएं शहर के सिटी थाना एरिया के 100 मीटर के दायरे में हुई हैं।

मरने वालों में 3 चौकीदार भी शामिल हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और आदर्श नगर कॉलोनी से घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार किया। बचाव में आरोपी ने पुलिस टीम पर भी जानलेवा हमला किया। हमले में घायल पुलिसकर्मी को इलाज क लिए फरीदाबाद भेजा गया है।

हत्या के आरोपी को पलवल सिविल अस्पताल लाया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे भी फरीदाबाद रेफर कर दिया है।

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia