नागपुर की फ्लाइट में महिला टीचर से 'भद्दे' इशारे और छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को किया गिरफ्तार

सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS
user

नवजीवन डेस्क

पुलिस ने नागपुर हवाई अड्डे से एक इंजीनियर को अरेस्ट किया है। जिसके खिलाफ एक महिला ने चलती फ्लाइट में अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं। इंजीनियर पर फ्लाइट में एक महिला को-पैसेंजर के सामने कथित तौर पर 'भद्दे' इशारे करने और हस्तमैथुन करने के आरोप हैं। फिरोज शेख (32) के रूप में पहचाने गए आरोपी ने 40 वर्षीय महिला शिक्षक को फ्लाइट में निशाना बनाया। महिला चंद्रपुर में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नागपुर जा रही थी।

फ्लाइट के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन, महिला ने सीआईएसएफ, एयरलाइन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया, जिन्होंने उसे रोका और सोनेगांव पुलिस स्टेशन ले गए। फ्लाइट के दौरान महिला झपकी ले रही थी। अचानक वह झटके से जाग गई और उसने देखा कि शेख अपने निजी अंगों को दिखा रहा था। उसे गंदे इशारे कर रहा था।


सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर जमानत के लिए आवेदन किया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia