कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ के संत को किया गिरफ्तार, नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का है आरोप

कर्नाटक के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की गिरफ्तारी जानकारी देते हुए बताया कि संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को जज के सामने पेश किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षण और अन्य जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया
user

नवजीवन डेस्क

कर्नाटक पुलिस ने लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को गिरफ्तार कर लिया है। संत शिवमूर्ति श्री मुरुघा मठ के मुख्य पुजारी हैं, जो लिंगायत पंथ का सबसे बड़ा मठ है। उन पर दो नाबालिगों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। इससे पहले उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था।

कर्नाटक के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर आलोक कुमार ने कहा कि लिंगायत मठ के संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू की गिरफ्तारी जानकारी देते हुए बताया कि संत शिवमूर्ति मुरुघा शरणारू को जज के सामने पेश किया जाएगा। चिकित्सा परीक्षण और अन्य जांच प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।


संत शिवमूर्ति मुरुगा पर नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगा है। मैसूर पुलिस ने दो नाबालिगों की शिकायत के बाद संत मुरुगा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी। मुरुगी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उनसे आरोपों को लेकर पूछताछ करेगी।

जिन दो नाबालिगों ने मुरुगा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, वो दोनों ही मठ द्वारा संचालित एक स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों पीड़िताओं ने एक एनजीओ की मदद से जिला बाल कल्याण समिति के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में संत शिवमूर्ति मुरुगा के अलावा चार वॉर्डन के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia


/* */