उत्तर प्रदेश: महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में महिला के ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके ससुर के अन्य तीन बेटों ने जमीन का बेनामा करा लिया था। महिला ने आपत्ति दर्ज कराई थी। महिला का शव मिलने के बाद से उसके तीनों देवर फरार हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
user

नवजीवन डेस्क

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर एक महिला की लाश मिली है। सिर कटी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की सूचना मिनले के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि महिला के दोनों हाथ भी कटे हुए पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने जांच के दौरान लाश के मिलने वाली जगह से काफी दूर एक गांव में कुंए से महिला के दोनों हाथ बरामद किए हैं। पुलिस ने महिला के शव का शिनाख्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या प्रापर्टी विवाद में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला कानपुर के महाराजपुर थाना इलाके के हाथीगांव की रहने वाली थी। महिला के पति दयाराम कुशवाहा की 10 साल पहले मौत हो गई थी। तभी से महिला परिवार से अलग रह रही थी।

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में महिला के ससुर की मौत हो गई थी। इसके बाद उनके ससुर के अन्य तीन बेटों ने जमीन का बेनामा करा लिया था। महिला ने आपत्ति दर्ज कराई थी। महिला का शव मिलने के बाद से उसके तीनों देवर फरार हैं।

केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस कयास लगा रही है कि पहले महिला की गला दबाकर हत्या की गई। इसके उसके शव को लाकर यहां फेंक दिया गया। पुलिस रास्ते में पड़ने वाले सीसीटीवी की फुटेज की भी जांच कर रही है।

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia